HomeEducation › पाठशाला भीतर और बाहर, दिसम्‍बर 2021

Cover of पाठशाला भीतर और बाहर, दिसम्‍बर 2021

पाठशाला भीतर और बाहर, दिसम्‍बर 2021

सम्‍पादक,

FormatEbook
Published2021
LanguageHindi
ReadingIncluded
Full text being prepared Keep a copy ₹9
About this book
पाठशाला भीतर और बाहर का यह अंक कक्षा शिक्षण की प्रक्रियाओं पर केन्द्रित है। इसमें एक लेख जेण्डर के मुद्दे पर हुई रोचक बातचीत पर आधारित है। एक अन्य लेख, बच्चे कक्षा में अपने विचार स्वतंत्रता के साथ रखें और शिक्षक संवेदना के साथ बच्चों को अपनी भाषा में विचार अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करें, के मक़सद को सामने लाता है। कुछ लेख बच्चों की किताबों के उपयोग के महत्त्व को उजागर करते हैं और बताते हैं कि ‘लिखना’ क्यों और कैसे अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का ज़रिया है, न कि शब्दों के पुनरुत्पादन का अभ्यास मात्र। विज्ञान की कक्षा में समूह शिक्षण पर लेख उन सम्भावनाओं को उभारता है कि शिक्षक कैसे और क्या समझ बनाए और ध्यान रखे कि पीयर शिक्षण को प्रभावी और सही मायने में सहभागी बनाया जा सके। सामाजिक विज्ञान पर लेख इस विषय की प्रकृति पर चर्चा करता है और कक्षाओं में पढ़ाए जाने वाले सामाजिक अध्ययन और बच्चों के सामने आने वाले मुद्दों के बीच अलगाव को उजागर करता है। कोविड महामारी के दौरान रोज़मर्रा की चिन्‍ताओं का अभाव और भी अधिक स्पष्ट प्रतीत होता है जब कक्षाएँ, बच्चों और उनके परिवार की चिन्‍ताओं की ज़िम्मेदारी नहीं ले पाती हैं।

More by सम्‍पादक,

Browse all →

More in Education

Browse all →