HomeEducation › पाठशाला भीतर और बाहर, मार्च 2024

Cover of पाठशाला भीतर और बाहर, मार्च 2024

पाठशाला भीतर और बाहर, मार्च 2024

सम्‍पादक,

FormatEbook
Published2024
LanguageHindi
ReadingIncluded
Full text being prepared Keep a copy ₹9
About this book
पाठशाला भीतर और बाहर के उन्नीसवें अंक के ज़्यादातर लेख पुस्तकालय और भाषा की पढ़ाई के विविध पहलुओं पर केन्द्रित हैं। इन लेखों में, अच्छी किताबों से ही अच्छे स्कूल पुस्तकालय की कल्पना साकार होती है; पुस्तकालय को जीवन्त और सक्रिय बनाने के लिए पुस्तकालय प्रभारियों का प्रशिक्षण भी आवश्यक है; शिक्षकों का बच्चों पर यह भरोसा जताना कि वे किताबें फाड़ेंगे नहीं, उन्हें सहेजकर पढ़ेंगे; जैसे विषयों को उठाया गया है। एक लेख लोकतंत्र में संवाद की संस्कृति बनाने व इसके महत्त्व के बारे में है। कविता शिक्षण पर एक लेख कविता की सहायता से पढ़ना सिखाने पर है, और दूसरा दर्शाता है कि भाषा सीखने के लिए रुचिकर पठन सामग्री की ज़रूरत होती है, भले ही वह पाठ्यपुस्तक के बाहर की क्यों न हो। इस अंक के साक्षात्कार में चिन्तनशील शिक्षक किसे कहेंगे; इनकी रचनात्मकता के विकास की प्रक्रिया क्या हो; जैसे मसलों पर चर्चा की गई है। संवाद में, बन्धुता क्या है; इस भाव को विकसित करने के लिए स्कूली स्तर पर क्‍या किया जाना चाहिए; इसके बारे में अनुभवपरक विचार रखे गए हैं।

More by सम्‍पादक,

Browse all →

More in Education

Browse all →